Thursday, October 1, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंड55वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता: फुटबॉल अंडर-17 के फाइनल में कोलकाता और चंडीगढ़

55वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता: फुटबॉल अंडर-17 के फाइनल में कोलकाता और चंडीगढ़

केन्द्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून संभाग द्वारा आयोजित 55वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता-2026 के बालक अंडर-17 फुटबॉल वर्ग में रोमांचक मुकाबलों के बाद कोलकाता और चंडीगढ़ ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आगरा ने जयपुर को 3-0, चंडीगढ़ ने देहरादून को 2-0, गुरुग्राम ने बेंगलुरु को 4-2 तथा कोलकाता ने दिल्ली को 2-0 से पराजित किया।

सेमीफाइनल में कोलकाता ने गुरुग्राम को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में चंडीगढ़ ने कड़े मुकाबले में आगरा को 1-0 से पराजित किया। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।

अब चैंपियनशिप के लिए कोलकाता और चंडीगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला 2 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। वहीं तीसरे स्थान के लिए गुरुग्राम और आगरा आमने-सामने होंगे।

मुकाबलों का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी एवं अंबेडकर स्टेडियम ओएनजीसी, देहरादून में किया गया। देशभर के केन्द्रीय विद्यालयों से आए युवा खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रतियोगिता में उत्साह और रोमांच का माहौल बनाए रखा।

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और खेल भावना जैसे मूल्यों को विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular