पैक्स सचिव कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड के आह्वान पर पूर्व घोषित आंदोलनात्मक कार्यक्रम के क्रम में दिनांक 18 सितंबर 2026 से प्रदेश की समस्त पैक्स समितियों में सूचनाओं, रिपोर्टों, बैठकों, मेलों एवं कैंपों का पूर्ण बहिष्कार किया जा रहा था। इसी क्रम में आज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 से पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेशव्यापी कलमबंद हड़ताल प्रारंभ कर दी गई है कलमबंद हडताल के प्रथम दिन प्रदेशभर के पैक्स कैडर सचिवों एवं सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा हाथों में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी समिति मुख्यालयों पर उपस्थित रहे, लेकिन हड़ताल के कारण समितियों में नियमित कार्य पूर्णतः ठप रहा।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कर्मचारियों द्वारा समिति मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर अपनी छह सूत्रीय मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। अनेक जनपदों में उपजिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय सहकारिता मंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का अनुरोध किया गया हड़ताल के कारण प्रदेशभर में पैक्स समितियों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। प्रदेश में पैक्स एवं मिनी बैंकों के माध्यम से लगभग ₹1,600 करोड़ से अधिक का निक्षेप व्यवसाय तथा लगभग ₹1,700 करोड़ से अधिक का ऋण व्यवसाय संचालित होने की बात संगठन द्वारा कही गई है। इसके अतिरिक्त खाद-बीज वितरण, मिलेट मिशन, घसेरी कल्याण योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सीएससी सेंटर सहित पैक्स द्वारा संचालित अन्य गतिविधियां भी प्रभावित रही हैं
संगठन के अनुसार हड़ताल के कारण सहकारिता क्षेत्र में प्रतिदिन लगभग ₹200 करोड़ के कार्यध्व्यवसाय के प्रभावित होने की संभावना है। प्रदेश में लगभग 2,250 पैक्स कैडर सचिव एवं सहकारी कर्मचारी कार्यरत हैं, जो अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 18 सितंबर 2026 से आंदोलनरत हैं।
संगठन का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में सचिव सहकारिता, निबंधक सहकारी समितियां तथा अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ कई बार वार्ता की गई, लेकिन मांगों के समाधान की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई न होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
पैक्स संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सहकारिता व्यवस्था को जमीनी स्तर पर संचालित करने वाले पैक्स सचिव एवं कर्मचारी लगातार अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग एवं शासन के समक्ष अपनी बात रखते रहे हैं। कई प्रकरणों में कर्मचारियों को माननीय न्यायालय की शरण भी लेनी पड़ी है। संगठन का आरोप है कि विभाग द्वारा समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान न किए जाने के कारण वर्तमान स्थिति उत्पन्न हुई है।
संगठन ने स्पष्ट किया कि दिनांक 01 अक्टूबर से 04 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश की समस्त पैक्स समितियों में कलमबंद हडताल के कारण कार्य बाधित रहेगा। यदि इस अवधि में सरकार एवं विभाग द्वारा कर्मचारियों की मांगों के संबंध में सकारात्मक एवं ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है, तो दिनांक 05 अक्टूबर 2026 से निबंधक सहकारी समितियां, मियांवाला, देहरादून कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना प्रारंभ किया जाएगा।
संगठन ने शासन एवं विभाग से अपील की है कि आंदोलन को समाप्त कराने के लिए तत्काल प्रभाव से सार्थक वार्ता एवं छह सूत्रीय मांगों के समाधान हेतु ठोस कार्रवाई की जाए पहल नहीं की जाती है, तो उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी संबंधित विभागीय स्तर पर होगी संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जा रहा है। यदि विभाग की ओर से आवश्यक सहयोग एवं समाधान की



