जैनी प्रकरण को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। हरक सिंह ने कहा कि अगर भाजपा सरकार को जैनी प्रकरण की जांच कराने की इतनी ही जल्दबाजी है, तो सबसे पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने मांग की कि अंकिता हत्याकांड की जांच न्यायालय की निगरानी में हो।
हरक सिंह ने अपनी बेगुनाही का दावा करते हुए कहा कि उनकी किसी भी एजेंसी से जांच करा ली जाए, यहां तक कि डीएनए टेस्ट भी करा लिया जाए। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर इस मामले में उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित हो गया, तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्हें मौजूदा जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है, इसलिए जैनी प्रकरण की जांच न्यायालय की निगरानी में कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डीएनए टेस्ट समेत हर तरह की जांच के लिए वह तैयार हैं।
हरक सिंह ने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाए और उसके बाद जैनी प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने कहा कि अगर जांच में उनकी जरा-सी भी गलती या संलिप्तता सामने आती है, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि बिना किसी ठोस सबूत के किसी पर आरोप लगाकर उसकी राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब करना कहां तक उचित है। हरक सिंह ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि आज जो आरोप उनके खिलाफ लगाए जा रहे हैं, कल इन्हीं सवालों का जवाब भाजपा नेताओं को भी देना पड़ सकता है



