Tuesday, November 10, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडबहुचर्चित जेनी पर स्वाति नेगी ने लगाए गंभीर आरोप

बहुचर्चित जेनी पर स्वाति नेगी ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड का बहुचर्चित जेनी प्रकरण 23 साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस पुराने मामले ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है। जहां एक ओर जेनी ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं अब उनके खिलाफ भी आवाजें उठने लगी हैं।

देहरादून प्रेस क्लब में सोशल एक्टिविस्ट स्वाति नेगी ने प्रेसवार्ता कर जेनी पर गंभीर सवाल खड़े किए। स्वाति नेगी ने दस्तावेजों के साथ दावा किया कि जेनी राजनीतिक इशारे पर हरक सिंह रावत को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने जेनी के आरोपों को निराधार बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

स्वाति नेगी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर बिना तथ्यों के गंभीर आरोप लगाना बेहद निंदनीय है। ऐसे मामलों में यदि कोई महिला वास्तव में पीड़ित है, तो झूठे आरोपों के चलते समाज में उसकी बात पर भी सवाल उठने लगते हैं।

इससे वास्तविक पीड़ित महिलाओं के संघर्ष और न्याय की लड़ाई को नुकसान पहुंचता है। वहीं, स्वाति नेगी ने शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तविक पीड़ितों की शिकायतों पर मुकदमे दर्ज नहीं होते, लेकिन जिन मामलों से सरकार को राजनीतिक फायदा पहुंच सकता है, उनमें तत्काल मुकदमे दर्ज कर एसआईटी तक गठित कर दी जाती है

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular