Wednesday, April 30, 2025
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस पार्टी ने जिला एवं ब्लाक इकाइयों का गठन कर महिला कार्यकर्ताओं...

कांग्रेस पार्टी ने जिला एवं ब्लाक इकाइयों का गठन कर महिला कार्यकर्ताओं को सौंप जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने संगठन का विस्तार करते हुए अपने सांगठनिक ब्लाक एवं नगर महिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा करते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की सहमति पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने रुद्रप्रयाग जनपद के तहत जखोली ब्लाक से श्रीमती शीला भण्डारी,अगस्त्यमुनि ब्लाक से जसदेई देवी, रुद्रप्रयाग ब्लाक से पुष्पा रावत, ऊखीमठ ब्लाक से यशोदा देवी,चोपता ब्लाक से रीना गुसाईं, अगस्त्यमुनि शहर से गीता मलासी व रुद्रप्रयाग शहर से ममता पंवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

पार्टी में चार महिला जिला उपाध्यक्ष व पांच महिलाओं को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी ने केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव के साथ साथ कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का आगाज कर दिया है। जिला उपाध्यक्ष पद पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती पुनीता सेमवाल, अनिता पंवार,रीच्छा कण्डारी व दीनेश्वरी देवी को जिला महिला कांग्रेस का महासचिव मनोनीत किया गया है।

वहीं पार्टी हाईकमान ने श्रीमती सुन्दरी देवी,अंजू पंवार, शकुन्तला गुसाईं, अनिता कण्डारी व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमेश्वरी भट्ट को जिला महिला कांग्रेस महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। पार्टी में इन महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी रहे जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने से केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव सहित आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी पर भरोसा कर सत्ता सौंपेगी।

उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। कहा कि जनता केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को भारी मतों से विजयी बना कर भाजपा को सबक सिखायेगी।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular