Thursday, September 17, 2026
spot_img
spot_img
Homeउत्तराखंडमैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का...

मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग

• इस वर्ष वार्षिक स्कॉलरशिप इनटेक को पिछले वर्षों के 100 छात्रों से बढ़ाकर 250 छात्रों तक किया गया, जिससे कार्यक्रम की पहुंच में उल्लेखनीय विस्तार होगा।

• मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों की शैक्षणिक जरूरतों को सहयोग देने के फाउंडेशन के लक्ष्य के अनुरूप है।

• अपने चौथे वर्ष में, यह पहल पांच वर्षीय MBBS कोर्स के दौरान व्यापक वित्तीय सहयोग प्रदान करना जारी रखेगी।

देहरादून। मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने आज अपने प्रमुख कार्यक्रम मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम के चौथे संस्करण की शुरुआत की घोषणा की, जिसके तहत इस वर्ष वार्षिक इनटेक को बढ़ाकर 250 नए छात्रों तक किया जाएगा, जबकि पिछले वर्षों में यह संख्या 100 छात्र थी। इस विस्तार से कार्यक्रम की पहुंच में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के अधिक मेधावी छात्रों को मेडिकल शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा।

इस स्कॉलरशिप के तहत इस वर्ष उन 250 नए छात्रों की मेडिकल शिक्षा का पूरा खर्च उठाया जाएगा, जिन्होंने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) क्वालीफाई किया है और शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, नागपुर, लखनऊ, मोहाली, देहरादून, बठिंडा और भुवनेश्वर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) में दाखिला लिया है।

नए छात्रों के लिए अवसर प्रदान करने के साथ-साथ, मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप कार्यक्रम पिछले वर्षों में चुने गए छात्रों की पढ़ाई का खर्च भी जारी रखेगा। ये छात्र अब मेडिकल शिक्षा के दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष में हैं, जिससे उनकी पूरी पढ़ाई के दौरान उन्हें लगातार आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।

मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम, मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मेडिकल प्रोफेशनल्स की अगली पीढ़ी को सशक्त बनाना और आगे बढ़ाना है।

इस घोषणा पर बात करते हुए, मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन, श्रीमती तरुणा सोई ने कहा, “आर्थिक तंगी अक्सर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रतिभाशाली छात्रों को डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने से रोक देती है। पिछले तीन वर्षों में, मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप प्रोग्राम ने 245 छात्रों की मेडिकल शिक्षा में सहयोग किया है। इस वर्ष, हम इस कार्यक्रम का व्यापक विस्तार कर रहे हैं ताकि 250 नए छात्रों को सहयोग दिया जा सके, जिससे कई और योग्य छात्र बिना किसी आर्थिक बोझ के डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर सकें। इन भावी मेडिकल प्रोफेशनल्स को सहयोग देकर, हम न केवल व्यक्तिगत आकांक्षाओं को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि प्रतिभा को निखार रहे हैं, शिक्षा की राह में आने वाली बाधाओं को दूर कर रहे हैं और एक बेहतर, समावेशी और स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।”

इस स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण 16 सितंबर, 2026 से शुरू होगा (www.maxhealthcarefoundation.org)। मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप भारत में मेडिकल शिक्षा के लिए दी जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक स्कॉलरशिप ग्रांट्स में से एक है।

चयनित छात्रों को उनके 5 वर्षीय MBBS कोर्स की पूरी अवधि के दौरान व्यापक वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस स्कॉलरशिप के तहत ट्यूशन फीस, एक लैपटॉप, पाठ्यपुस्तकें और बोन सेट, डिसेक्शन किट, स्टेथोस्कोप जैसे उपकरण, और इसके अलावा, छात्रों को हर महीने के खर्च के लिए आर्थिक मदद और पढ़ाई में मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

आवेदन 4 अक्टूबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। चयन की प्रक्रिया कई चरणों में होगी। इसमें आवेदन की जांच, छात्रों की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और जरूरी दस्तावेजों की जांच शामिल होगी। 250 तक छात्रों का चयन मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन की जूरी द्वारा तय किए गए मानदंडों के आधार पर पूरी जांच के बाद किया जाएगा।

स्कॉलरशिप फॉर्म दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, नागपुर, लखनऊ, मोहाली, देहरादून, बठिंडा और भुवनेश्वर के प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए www.maxhealthcarefoundation.org पर उपलब्ध हैं।

स्कॉलरशिप की पात्रता के लिए दिशा-निर्देश:

• आवेदन 4 अक्टूबर तक खुले हैं, छात्र www.maxhealthcarefoundation.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं और जमा कर सकते हैं।
• मैक्स हेल्थकेयर के सोशल मीडिया हैंडल्स भी कार्यक्रम पर समय-समय पर अपडेट साझा करेंगे।
• चयन प्रक्रिया में छात्रों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और NEET रैंक की विस्तार से जांच की जाएगी।
• MHIL को यह अधिकार है कि वह अपने विवेकानुसार किसी भी समय नियमों में बदलाव, संशोधन, जोड़ या हटा सकता है। कृपया किसी भी बदलाव के लिए समय-समय पर वेबसाइट पर नियम व शर्तों और दिशा-निर्देशों की जांच करते रहें।

Ankur Singh
Ankur Singhhttps://hilllive.in
Ankur Singh is an Indian Journalist, known as the Senior journalist of Hill Live
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular