जखोली। विकासखण्ड जखोली के ग्राम पंचायत उरोली में स्वर्गीय शिवराज सिंह राणा की स्मृति में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा पुराण के पांचवें दिन कथावाचक चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व श्री बद्रीनाथ व्यासपीठ से अलंकृत आचार्य पंडित शिव प्रसाद ममगांई ने कहा कि दौलत तो दुआओं की होती है जो न पानी से गलती हैं न आग से जलती है।
इसे लोग अपनी समझ लेते हैं,जबकि प्रेम अपने मन के बस में होता है,उसे पराया समझ लेते है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सोच को तो कौन बदल सकता है, परन्तु ईश्वर से मेरी एक ही प्रार्थना है कि महंगी घड़ी सबको दे देना,लेकिन मुश्किल घड़ी किसी को न देना। क्योंकि यह कोई मंत्र नहीं इंसान की इंसानियत है,जिसके पास है वो समस्त है।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने सभी उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भागवत आयोजन से व्यक्ति के कई पीढ़ियों का उद्घार होता है।
इस अवसर पर आयोजक दर्शनी देवी, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, धनपाल नेगी, प्रकाश पंवार, संजय रावत,नीरू राणा ,गिरीश मंमगाई, गिरीश बडोनी, विनोद मंमगाई, दिग्विजय राणा, अंजली, विमला राणा, अजय राणा, भीमराज़ राणा, कान्ता राणा, राकेश राणा, पूर्व प्रधान दरम्यान राणा, सुमेर सिंह राणा, प्रधान डा. संजय राणा,पूर्व प्रधान नर्मदा देवी ममगांई,सोहन सिंह राणा, महावीर राणा, दिनेश सिंह रावत, दर्शन सिंह राणा, उदय सिंह राणा,गौरव राणा, पृथ्वी सिंह राणा, रमेश सिंह राणा, केदार सिंह राणा,ममराज़ सिंह राणा, आचार्य भानू ममगांई,देवी प्रसाद ममगाई,राम प्रसाद ममगाई,आचार्य सन्दीप बहुगुणा,सौकार सिंह राणा, कृपाल सिंह राणा,दर्शन सिंह राणा, अंजलि देवी,विमला राणा,अनुराधा देवी,सुधा राणा,कान्ता देवी,दीपा राणा,लक्ष्मी राणा,दर्शनी राणा, राजेश्वरी देवी,दीपेन्द्र,तनुज,वंश,अर्नव राणा आदि उपस्थित थे।